कैमूर जिले में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट, जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- कैमूर में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है. यहां के लोग मौसम की दोहरी मार झेल रहे हैं. जिले का तापमान 40°C के पार चला गया है, जिसे देखते हुए विभाग ने आने वाले 21 अप्रैल तक कैमूर सहित 14 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं चार जिलों में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मौसम विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि 22 अप्रैल तक बिहार के शाहाबाद रेंज के चारों जिलों में लू चलेगी. कैमूर जिले तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि शाहबाद रेंज के चारों जिलों में,बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर जिले मेभी एक या दो स्थानों पर लू (उष्ण लहर) जैसी स्थिति रहने की संभावना है.

 

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल ने बताया कि ‘बिहार के शाहाबाद रेंज के चारों जिलों में इन दिनों शुष्क उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है. दक्षिण बिहार और उत्तर पश्चिम के कुछ जिलों में आने वाले दिनों में हीट वेव जैसी स्थिति रहने की संभावना है. हवा की रफ्तार 26 से 28 किमी प्रति घंटा रहेगी.’ मौसम विभाग ने मौसम की गतिविधिय के बारे में पूर्णता: जानकारी दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article