नए नौसेना प्रमुख 30 अप्रैल से होंगे वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के सेवानिवृत्त होने पर वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी देश के नए नौसेना प्रमुख होंगे।बता दे सैनिक स्कूल रीवा के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और एडमिरल कुमार के पद छोड़ने पर वह नौसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे।

सरकार ने उन्हें नौसेना में शीर्ष पद पर नियुक्त करते समय वरिष्ठता क्रम का अनुपालन किया। नौसेना के अगले उप प्रमुख के रूप में फिलहाल कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्यरत वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन का नाम सामने आया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर बताया, ‘‘सरकार ने फिलहाल नौसेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 30 अप्रैल की दोपहर से नौसेना का अगला प्रमुख नियुक्त किया है।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article