ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया थाना क्षेत्र के डडवास गांव के समीप ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक मजदूर कर्महरी गांव निवासी रामचंद्र राम का पुत्र मन्नू राम की मौत हो गयी। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल किया और जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में किया और शव को कब्जे में करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया। वहीं युवक के मौत् के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article