राजद प्रत्याशी बीमा भारती के दो पीए के पास से 10लाख रुपए बरामद, गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

इस वक़्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है पूर्णिया से जहाँ  26 अप्रैल यानी कि शुक्रवार को वोटिंग होनी है। इससे पहले, राजद प्रत्याशी बीमा भारती की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल, 10 लाख कैश के साथ बीमा भारती के दोनों पीए को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीमा भारती के पीए अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल के पास से कैश मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर रुपौली थाना लेकर आई है।

जानकारी के अनुसार बीमा भारती के दो पीए के पास से वाहन जांच के दौरान 10 लाख रुपए मिले जिसपर करवाई करते हुए दिनों पीए को हिरासत मे ले लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दे की 26 अप्रैल को दूसरे चरण में वोटिंग के दौरान पूर्णिया में भी मतदान होना है ऐसे में मतदाताओं को जागरूक करने और खुद के लिए वोट के अपील के लिए लगातार प्रत्याशी सभाए करते दिखे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article