आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- सूर्य और गुरु मिथुन राशि में। बुध और चंद्रमा कर्क राशि में। मंगल और केतु सिंह राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि: जीवन संपन्नता की ओर जाएगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। लग्जरी लाइफ में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा है व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि: धनार्जन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है, प्रेम-संतान भी अच्छा व व्यापार भी अच्छा है। सुखद अनुभव करेंगे अपनों के साथ। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान भी अच्छा व व्यापार भी अच्छा। जो जरूरत होगी वो जीवन में होगा। आपका कद बढ़ेगा। समाज में सराहना होगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: चिंताकारी सृष्टि का सृजन। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि: आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि: भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बहुत अच्छी स्थिति है आपकी। आनंदित जीवन दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बहुत बुद्धिमानी व चतुराई से आप कब्जा करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article