राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी ट्रक में बालू‌लोड ट्रक की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर एक कोयला लोड खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही बालू लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही ट्रक की केबिन में चालक पूरी तरह फस गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एन एच ए आई की टीम के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की केबिन से चालक को बाहर निकाला गया। चालक के दोनों पैर में गंभीर चोट है।

 

वहीं चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया जहां पर चिकित्सकों के द्वारा स्थिति गंभीर देखते हुए‌ प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया ।

 

वहीं ग्रामीणों का आरोप है की घटना की सूचना मिलने के बाद काफी देर बाद पुलिस और एन एच ए आई की टीम मौके पर पहुंची तब तक चालक ट्रक की केबिन में फंसा रहा । जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर 5 किलोमीटर तक भीषण जाम भी लग गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article