मुंगेर में चुनाव से पहले पुलिस ने किया 2 मिनी गनफैक्ट्री का उद्वेदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर : लोकसभा सीट के लिए 13 मई को चौथे चरण में वोट डाला जायेगा. पर उससे पहले मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी । पुलिस ने इस बार सफियासराय थाना क्षेत्र के पड़हम गांव में दो मिनीगन फैक्टरी का उद्भेदन करते हुए मकान मालिक सहित तीन हथियार कारोबारियों को गिरफ्तार किया.

मुंगेर जिला के सफियावाद थाना क्षेत्र के पड़हम में पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के अधार पर एक मकान में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। जहां से पुलिस ने 4 अर्धनिर्मित पिस्टल , 8 कारतूस , मैगजीन और हथियार बनाने के ढेरों उपकरण बरामद करते हुए मकान मालिक सहित 3 को गिरफ्तार किया । मामले में एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मकान मालिक मो. तारिक अनवर उर्फ सब्बु ने पूछताछ के क्रम में बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. महताब और बनौधा गांव निवासी मो. बदरूद्दीन उर्फ मन्नु ने एक माह पहले उससे मकान हथियार बनाने के लिए किराये पर मांगा था. बातचीत के दौरान तय हुआ कि प्रति पिस्टल दो हजार रूपया मकान किराया के रूप में दिया जायेगा. जिसके बाद तारिक ने उसे अपना मकान मिनीगन फैक्टरी संचालन करने के लिए दे दिया. लेकिन हथियार फिनिसिंग से पहले ही पुलिस ने मामला का उद्भेदन कर दिया । साथ ही बताया कि मो. महताब और मो. बदरूद्दीन को अवैध हथियार के एक डीलर ने चार हथियारों की आपूर्ति करने के लिए आर्डर दिया था. पुलिस छापेमारी से बचने के लिए इन दोनों से अपने घर से 20 किलोमीटर दूर सफियासराय थाना क्षेत्र के पड़हम में किराये पर मकान लिया और हथियार बनानो हाल ही में शुरू किया. लेकिन पुलिस मामले का उद्भेदन करने में सफल रहा. जिसके कारण फिनिसिंग होने से पहले ही चारों हथियार अर्धनिर्मित अवस्था में जब्त कर लिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हथियार निर्माता ने उस हथियार कारोबारी का भी नाम बताया, जिसने उसे चार पिस्टल आपूर्ति करने का आर्डर दिया था. पुलिस उस व्यक्ति की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है साथ ही बताया की हथियार तस्कर पूर्व में भी हथियार निर्माण में जेल जा चुके है । और जेल से निकलने के बाद पुनः हथियार बनाने के कारोबार में जुट गए है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article