ट्रक चालकों से हुए लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा हथियार के साथ 6 लुटेरे गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर:  कैमूर जिले के मोहनिया थाना और कुदरा थाना क्षेत्र में हुए ट्रक चालकों से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। कैमूर पुलिस ने ट्रक चालकों से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए 6 लुटेरों को गिरफ्तार किया। जिसमें मुख्य सरगना भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस में हथियार समेत कारतूस भी बरामद किया है। साथ में एक बाइक को भी पुलिस ने जप्त किया है। इसकी जानकारी एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि

मोहनिया और कुदरा थानाक्षेत्र में ट्रक चालकों से हुए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए लूटकांड को अंजाम देनेवाले मुख्य सरगना मोहनिया थानाक्षेत्र के बड़का पकडीहार गांव निवासी शिव दुलार यादव का बेटा उपेंद्र यादव उर्फ कटप्पा, कुदरा थानाक्षेत्र के बहेरा गांव निवासी बबन प्रजापति का बेटा अजय कुमार,ददन राम का बेटा मुकेश कुमार उर्फ बॉस,बबन राम का बेटा सोनू राम,ललन राम का बेटा पिंटू राम और मुंगेर जिले के कोतवाली थानांतर्गत दिलावरपुर वार्ड संख्या 25 निवासी मो आफताब खान का बेटा शाकिब खान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद सभी अपराधियों को पुलिस द्वारा थाना ले जाया गया। वही गिरफ्तारी के दौरान कैमूर पुलिस ने अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, पांच कारतूस, पांच मोबाईल व लूट में प्रयुक्त चोरी की एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है। प्रेसवार्ता के द्वारा एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article