अब केके पाठक का एक और नया आदेश,सुबह इतने बजे पहुंचना होगा स्कूल….

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- केके पाठक का डंडा एक बार फिर चला है। बता दे की बिहार में स्कूल टाइमिंग को लेकर केके पाठक और सख्त हो गए हैं. अब 05:45 बजे सुबह तक ही शिक्षकों को स्कूल पहुंचना होगा. मुंगेर समेत कई जिलों के डीईओ ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. पत्र में कहा गया कि हर हाल में चेतना सत्र का संचालन सुबह 6 बजे करना है. इतना ही नहीं, स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों को सेल्फी भेजनी होगी. नोटकैम से एचएम ग्रुप में सुबह 06:05 मिनट तक सेल्फी भेजनी होगी. वहीं अब छुट्टी के बाद यानी 1.30 बजे के बाद की सेल्फी मान्य होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो एचएम समेत सभी शिक्षक अनुपस्थित माने जाएंगे. सभी की वेतन कटौती का आदेश दिया जाएगा. केके पाठक के वीसी में दिए आदेश के बाद फिर से हड़कंप मच गया है.

इधर, बिहार का शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच एक बार फिर से आमने-सामने हैं. राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने प्रधान सचिव के जरिये चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखते हुए बिहार के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां जून के पहले सप्ताह तक तक बढ़ाने का अनुरोध किया है. गर्मी छुट्टी की अवधि बढ़ाने को लेकर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article