पीएम मोदी ने केजरीवाल को दिया करारा जवाब, कहा उन्हें संविधान पढ़ लेना चाहिए…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान इंटरव्यू दिया है। बता दे की इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई सवालों के जवाब दिए हैं।

वहीं, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस आरोप पर कि पीएम मोदी तय करते हैं कि कौन जेल जाएगा, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बेहतर होगा कि ये लोग संविधान पढ़ें, देश का कानून पढ़ें, मुझे किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

चुनाव प्रचार के दौरान निजी हमलों के बारे में पूछे जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि जहां तक मोदी का सवाल है, पिछले 24 साल से लगातार गालियां खाने के बाद मैं ‘गाली प्रूफ’ बन गया हूं। मुझे ‘मौत का सौदागर’ और ‘गंदी नाली का कीड़ा’ किसने कहा? संसद में हमारी पार्टी के सदस्य ने हिसाब लगाया और 101 गालियां गिनाईं, तो चाहे चुनाव हो या न हो, ये लोग (विपक्ष) मानते हैं कि गाली देने का अधिकार सिर्फ उन्हें है और वे इतने हताश हो गए हैं कि अब गाली देना उनका स्वभाव बन गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article