आम के बगीचा में बैठे युवक को अपराधियों ने मारी गोली

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-मुंगेर जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंकर पुर का है। जहां आज अपने आम के बगीचा में वन कर्मी वरुण यादव का छोटा बेटा 14 वर्षीय चांद अपने भाई और दोस्तों के साथ बैठा था की तभी वहां पड़ोस में ही रहने वाले चार पांच अपराधी टाइप के लोग आ धमके जिसमे से अरुण यादव ने गोली चला दी जो चांद के सर को छूते हुए निकल गया और वह घायल हो गया । गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया । जिसके बाद लोगों ने घायल चांद को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती करवाया ।

पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है । परिजनों ने बताए पड़ोस के चार पांच अपराधी किस्म के लोग है जिसमे चंदन ,सुधाकर, मन्नू, शिवम, अरूण, गोरख यादव शामिल है जिनका काम शराब बेचना और अन्य असमाजिक कामों को करना है और बगीचा के बगल में एक दुकान में शराब बेचता है और शराब बेचने का काम होता है और बगीचा में जब ये लोग बैठाता है तो उन लोगों को शराब बेचने में काफी परेशानी होती है और यही कारण है उन अपराधियों ने इस तरह ही घटना को अंजाम दे दहशत फैलाने का काम किया । इससे पहले भी इन लोगों के द्वारा अपना वर्चस्व बनाने को लेकर मारपीर की घटना को अंजाम दिया जा चुका है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article