पानी की किल्लत से परेशान है लोगो,दिखा आक्रोश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -एक और प्रचंड गर्मी के बीच आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिहार शरीफ स्मार्ट सिटी में पानी की किल्लत से परेशान स्थानीय लोगो ने नगर निगम के पास सड़क जाम कर आगजनी की। वार्ड नंबर 27 पटेलनगर के उग्र स्थानीय लोगों ने नगर निगम के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रचंड गर्मी के बीच पिछले 5 दिनों से लगातार वार्ड नंबर 27 के पटेलनगर में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं।

स्थानीय लोगों ने जेई और ऑपरेटर पर मनमानी का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर नगर आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई। बावजूद इस समस्या को दूर नहीं किया गया। इसी से गुस्साये वार्ड नंबर 27 के सैकड़ो लोगों ने नगर निगम के समक्ष सड़क को जामकर आगजनी की। जाम की सूचना पाकर नगर आयुक्त बिहार थानाध्यक्ष समेत कई सुरक्षाकर्मी नगर निगम के पास पहुंचकर जाम कर रहे स्थानीय लोगों को समझाकर जाम को हटाया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article