शांभवी पर उठे सवाल तो पिता अशोक चौधरी ने दे दि पप्पू यादव को नसीहत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले अशोक चौधरी ने  उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार द्वारा काफी अच्छा निर्णय लिया गया है। संजय झा पार्टी में लंबे समय से महामंत्री के रूप में भी थे प्रभारी भी थे और अब उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने वाले समय में विधानसभा का चुनाव को लेकर व्यस्त भी रहेंगे इसलिए उन्होंने अच्छा निर्णय लिया है।

जदयू के कार्यकारिणी के बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्ज और विशेष पैकेज पर चर्चा नहीं हुई इस सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा, स्पेशल पैकेज मिले इसके लिए राजनीतिक प्रस्ताव पास किए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रस्ताव में हमारे नेशनल एग्जीक्यूटिव ने पास किया है । हमारे जितने भी केंद्रीय मंत्री गण है और सांसद गण है उन्होंने प्रधानमंत्री से बात करके बिहार के हित में बात को रखा है।

संजय झा राजद ने बीजेपी का एजेंट बताया है इस सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी बोले –

अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी को इतना चिंता क्यों है अब क्या हम आरजेडी से दिमाग लेकर जनता दल यूनाइटेड को चलाएं? आरजेडी से एनओसी लेकर अब पार्टी लगता है चलना पड़ेगा नीतीश कुमार बेकार में ही 18 साल से पार्टी चल रहे हैं।

बिहार में लगातार पूल ध्वस्त होने पर बोले मंत्री अशोक चौधरी-

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि पूल एक दिन में नहीं बनता है ग्रामीण कार्य मंत्री कौन थे यह जवाब भी देना चाहिए विपक्ष को।बिहार में अपराधी घटनाएं बढ़ने पर कहा की क्राइम की घटनाएं जो भी बड़ी है उसे पर कार्रवाई हो रही है। हमारी सरकार निष्पक्ष रूप से जो भी क्रिमिनल उसको पकड़ने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि कोई ऑर्गेनाइज क्रिमिनल बिहार में पैदा नहीं हुआ है प्लानिंग करके क्राइम करें और उसकी सरकार नहीं पकड़ सके। पप्पू यादव ने अशोक चौधरी के बेटी और लोजपा रामविलास के सांसद शांभवी चौधरी को पढ़ाई लिखाई करने की सलाह दी है।

अशोक चौधरी ने कहा कि पप्पू यादव को पहले पता कर लेना चाहिए कि शांभवी चौधरी का कितना क्वालिफिकेशन है। उन्होंने कहा कि खुद पप्पू यादव कितने पढ़े लिखे हैं वह बताएं सांसद बन जाने से कुछ नहीं होता। और ऐसा नहीं है कि शांभवी चौधरी पहली बार बनी है तो बच्चा है और वह पांच बार बन गए हैं तो पहलवान है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article