- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWS PR डेस्क : पटना सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए बताया कि अपराधियों ने बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल कर पिस्टल के बल पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।
इस मामले में बोलेरो चालक समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अन्य की पहचान कर ली गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
डकैत डॉक्टर दंपति के घर से सोने के कंगन और हार लूटकर फरार हो गए थे। लूटे गए जेवरात की बरामदगी के लिए भी पुलिस की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
गौरतलब है कि यह डकैती की घटना 30 जनवरी को अगमकुंआ इलाके में हुई थी, जिसके बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
