दहेज के कारण विवाहिता को ससुराल वालों ने की जलाकर मारने की कोशिश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -औरंगाबाद के नबीनगर के शिवसागर गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता को ससुराल वालों के द्वारा जलाकर मारने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही विवाहिता के मायके वालों ने उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। विवाहिता की पहचान उक्त गांव के सोनू चौहान की पत्नी सुषमा देवी के रूप में की गई है। सदर अस्पताल में जली हालत में सुषमा का इलाज कराने के दौरान मायके वालों ने बताया कि सोनू चौहान ने एक वर्ष पूर्व सुषमा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक रहा।

लेकिन उसके बाद से इसे लगातार दहेज की मांग को लेकर न सिर्फ प्रताड़ित किया जाने लगा बल्कि मारपीट भी की जाने लगी। मामला नबीनगर थाने में भी पहुंचा जहां समझौता भी कराया गया और समझौता के बिंदु का उलंघन करने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाने का प्रावधान था। मगर समझौता का उलंघन करते हुए सोनू चौहान अपनी भाभी, भाई एवं अन्य के साथ मिलकर बीती रात दहेज की मांग को लेकर सुषमा की पिटाई की और जब वह सो गई तो जलाने का प्रयास किया। हल्ला हंगामा होने के बाद सभी भाग निकले। सुषमा के मौके वालों ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article