प्यार में चोरी छिपे मिलना पड़ा महंगा ,परिजनो ने दोनो प्रेमी युगल की करा दी शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- गया जिले के बांकेबाजार में एक प्रेमी युवक अपने प्रेमिका से मिलने चोरी छिपे उसके गांव पहुंचा था। वह पिछले 2 वर्षो से चोरी छिपे मिलने का सिलसिला जारी था।लेकिन बुधवार को जब वह पहुंचा तो परिजनो ने घर में हीं पकड़ लिया। बांकेबाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव की पूजा कुमारी और रोशनगंज के संतन कुमार के बीच पिछले 2 वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो चोरी छिपे एक दूसरे से मिला करते थे ।लेकिन इस बार प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमी उसके घर मिलने जा पहुंचा।जब इसकी भनक परिजनो को लगी तो घर में हीं दोनो को रंगेहाथ पकड़ लिया। गांव के पास बांकेधाम मंदिर परिसर में दोनो प्रेमी युगल की शादी करा दी गई है।मंदिर में प्रेमी युगल की शादी की खबर मिलते हीं ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

दोनो दूर के रिश्तेदार में है।पहले दोनो में दोस्ती हुई फिर धीरे–धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।दोनो का प्यार इतना परवान चढ़ा की दोनो एक दूसरे से चोरी छिपे मिलना तक शुरू कर दिया।प्रेमी युगल के पकड़े जाने के बाद दोनो के परिजन मंदिर में उपस्थित हुए और फिर आपसी सहमति के बाद प्रेमी युगल की शादी कराई गई।दोनो बालिग थे ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article