एक बाबा पर बच्चा चोर का आरोप लगाकर हाथ पाव बांधकर की गई जमकर मारपीट, एक गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-मोतिहारी में एक बार फिर मौव लिंचिंग का एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है जहां एक साधु को पोल से बांधकर उसके हांथ पाव रस्सी से बांधकर दर्जनों लोग उसकी जबरदस्त पिटाई कर रहे है ।मौव लिंचिंग की ये वारदात गोविंदगंज थाना क्षेत्र के टिकुलिया गाँव की है जहां सिरनी मठिया गाँव के रहनेवाले नागा बाबा को सिर्फ इस बात के लिए ये तालिबानी सजा दी गई क्योकि उसके बाइक से एक बच्चे को हल्की चोटें आई थी ,जिसके बाद वहां शराब के नशे में धुत जुआ खेल रहे लोगो ने ये खौफनाक कदम उठाया और बाबा के हांथ पाव बांधकर उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी ।गनीमत ये रही कि टिकुलिया गाँव के ही रहनेवाले एक रिटायर दारोगा ने वहां पहुंचकर उनकी जान बचाई ।सबसे पहले आप मौव लिंचिंग की वो लाइव वीडियो देखिये फिर हम आपको पूरी कहानी तफसील से बताते है.

दरअसल इसी एक जुलाई को रात्रि करीब आठ बजे गोविंदगंज थाना क्षेत्र के टिकुलिया गाँव में नागा बाबा गुजर रहे थे तभी अचानक उनके सामने एक बच्चा आ गया जिसके हांथ में हल्की सी बाइक सट गया जिसके बाद वो बच्चा साइड में खड़ा हो गया ।उसी वक़्त वहां शराब के नशे में दर्जनों लोग वहां बैठकर जुआ खेल रहे थे ।इन लोगो ने न आव देखा और न ताव और बिना कुछ सोचे समझे बाबा पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर उन्हें पकड़ लिया और पहले तो उन्हें पोल से बांधा और उसके बाद उनके हांथ पाव बांधकर उनकी जबरदस्त पिटाई करने लगे ।बुरी तरह से घायल बाबा हांथ पाव जोडकर किसी तरह से लोगो को अपनी सच्चाई बताते हुए प्राण रक्षा की गुहार लगाते रहे ,मिन्नतें करते रहे लेकिन किसी को उनपर दया नही आई और नशे में धुत्त लोग उनकी पिटाई करते रहे और बाबा अधमरा हो गए ।।उसके बाद उनके आग्रह पर उसी गाँव के एक रिटायर दरोगा जो उनके परिचित थे उन्हें इसकी खबर लगी और वे भागे भागे वहां पहुंचे और उन शराबियों को वहां से भगाया तब जाकर उनकी जान बची ।।वही इस घटना का लोगो ने वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर चल भी कर रहा है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही उसके बाद बाबा ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई और सबसे पहले अपना इलाज करवाया और उसके बाद वे पुलिस की शरण मे गए और कई नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया,जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है ।

वही इस संबंध में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने मामले की पुश्टि की है और कहा है कि सोसल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कुछ लोग एक बाबा की पिटाई कर रहे है।। इस संबंध में पीड़ित बाबा ने नौ नामजद व बीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और इसके बाद गोविंदगंज थाने में कांड संख्या 270 /24 दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनमें से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है ।वही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article