घर मे चोरी करने पहुंचे चोर को घर के लोगों ने पकड़ा किया पुलिस के हवाले, हुई मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -बिहार के गया जिले के के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाड़ा 7 नंबर बाके गली में मोहल्ले के प्रवीण खातून के घर चोरी की नीयत से 5 जुलाई की देर रात इसी मोहल्ले के मोहम्मद शहजादा घर में घुस गया था ,घर में हलचल होने पर गृह स्वामी ने चोर मोहम्मद शहजादा को रंगे हाथ पकड़ लिया दूसरे दिन सुबह होने पर लिखित आवेदान देकर चोर शहजादा को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सिटीएसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पुलिस के हिरासत में मोहम्मद शहजादा ने पेट में दर्द की शिकायत बताई तुरंत उसे जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इलाज कराया गया साथ ही उसे एक्स-रे भी कराया गया था नियमानुसार पुनः उसे हाजत में रखा गया उन्होंने बताया कि आज दिनांक 7 जुलाई को सुबह 6:10 पर उसने फिर पेट में दर्द की शिकायत बताया तुरंत जेपीएन अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई उन्होंने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है, इधर मृत मोहम्मद शहजादा के परिजानो ने भी ग्रह स्वामी के विरोध पिटाई किए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article