ATM लूटने आए 6 बदमाशों को पुलिस ने इस तरह पकड़ा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा पंचायत के नवादा चौक पर एसबीआई के एटीएम को लूटने आए छह बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी बदमाश चार पहिया वाहन से पहुंचे थे। पकड़े गए सभी बदमाश अन्तरराजिये गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। वाहन के साथ एटीएम लूट में प्रयोग होने वाले कई संदिग्ध समान को भी पुलिस ने जब्त किया है।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोबाइल टॉवर के नेटवर्क को बाधित करने वाला जैमर मशीन बदमाशों के पास से बरामद हुआ है इसके अलावा गैस कटर, लोहे का रॉड, पेंट स्प्रे, कई मोबाइल, मांस आदि सामान बरामद किया गया है। बताया जाता है कि उक्त एटीएम की सुरक्षा के लिए चौकीदार विजय कुमार और रूपलाल को तैनात किया गया था। रात बारह बजे के बाद एक कार आकर रूकी। कार सवार लोगों ने संग्रामपुर जाने का रास्ता चौकीदार से पूछा।

 

 

चौकीदार ने रास्ता बताया तो उसमें से किसी ने बताए गए रास्ते को छोड़कर दूसरे रास्ते से चलने की बात करने लगा गाड़ी को आगे ले गया फिर वापस लाया इस पर चौकीदारों को शक हुआ और उन लोगों ने इसकी सूचना थाना को जा

 

 

थाना की गाड़ी पहुंची तबतक वे लोग चले गए थे लेकिन इसी बीच सभी गाड़ी के साथ वापस आ जो । थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि गहन जांच की जा रही है वरीय पदाधिकारी इस संबंध में विशेष जानकारी देंगे,वही आज शिखर चौधरी डीएसपी सदर ने एक प्रेसवर्ता कर सारी वाते बताई।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article