मुजफ्फरपुर में दर्दनाक अग्नि/कांड वार्ड पार्षद के घर में लगी आ/ग एक ही घर के 5 सदस्य झूलसे

Rajan Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एंकर : मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्द थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में देर रात एक घर में जलते दीपक से भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सोए हुए लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए है. झुलसे हुए लोगों में पति-पत्नी समेत उनके तीन छोटे बच्चे शामिल है. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही है. वही सूचना के बाद पहुंची दमकल की टीम, स्थानीय लोगो की मदद से काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, तबतक घर में रखे कई कीमती सामान भी पूरी तरह जल चुकी।

इधर स्थानीय लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया. जहा सभी का इलाज चल रहा था लेकिन स्थिति को देखते हुए पटना ले जाया गया।

इधर परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसको लेकर रातभर हंगामा होता रहा. स्थिति बिगड़ते देख शुक्रवार सुबह परिजन झुलसे हुए मरीजों को कई एंबुलेंस के जरिए बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही स्थानीय वार्ड पार्षद ने बताया की दीपक जलने से आग लगने की घटना बताई जा रही है, जिसमे 5 लोग झुलस गए है सबको बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा है. इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article