नौकरी के नाम पर ठगी का मामला आया सामने,बंटी बबली बन लगाया अबतक करोड़ो का चूना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है.गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड बंटी बबली बन ठगी को अंजाम दिया करते थे.शिक्षा विभाग में डाटा इंट्री के पद, प्रहरी सहित कई पदों पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी को अंजाम दिया करता था।एक शातिर ठग को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पटना के पीरबहोर थाना का है जहां नौकरी के नाम पर बंटी और बबली की जोड़ी ने दर्जनों लोगो को शिक्षा विभाग में कॉन्ट्रेक्ट पर नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ो रुपए ठगी कर फरार चल रहा था। जिसकी लिखित शिकायत पटना के साइबर थाने में दर्ज कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार ठगी मामले का आरोपी नवाब पीरबहोर थाना क्षेत्र के फकीरबाड़ा इलाके से गिरफ्तार हुआ है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पीरबहोर थानाध्यक्ष मो हलीम ने बताया कि पटना साइबर थाना की सूचना और साझा कार्रवाई मे बुधवार की देर रात मामले में आरोपी नवाब के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। ठगी के इस गिरोह में बाकी फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। साइबर सेल टीम की पुलिस की पुछताछ गिरफ्तार नवाब से जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपित नवाब ने पुलिस को इस मामले में कई अहम जानकारियों दी है। शिक्षा विभाग में कॉन्ट्रेक्ट के जरिए गार्ड, डाटा इंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर एम एस पीपुल्स प्राइवेट कंपनी के जरिए नौकरी का झांसा सीतामढ़ी के बेलसन में एक अध्यापक के मोबाइल पर कर लोगों को मुहैया कराने की बात कही थी।दरअसल पुलिस सूत्रों की माने तो गिरफ्तार नवाब की महिला मित्र सुरभि ने ठगी के रुपए को नवाब के अकाउंट में ट्रांसफर किया जिसके पुख्ता मिले सबूतों पर साइबर थाने की पुलिस ने शातिर ठग नवाब को गिरफ्तार किया है फिलहाल इस मामले में पुलिस की करवाई जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article