दलालों के खिलाफ सदर अस्पताल प्रशासन ने लगाया जगह-जगह पोस्ट,दलालो से सावधान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

NEWSPR DESK-कैमूर,भभुआ सदर अस्पताल में बढ़ती दलालों की शिकायत के खिलाफ अस्पताल प्रशासन ने मुख्य जगहों पर पोस्टर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

चिपकाए है ताकि सदर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज दलालों से सावधान हो जाए । लगाए हुए पोस्टर में अस्पताल के प्रबंधक, डीपीएम, उपाधीक्षक और सिविल सर्जन का नंबर दर्शाया गया है ताकि अस्पताल में आए हुए मरीज से अगर कोई दलाल संपर्क करता है या फिर उन्हें बहला फुसला कर प्राइवेट अस्पताल में ले जाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ दिए हुए नंबर पर शिकायत की जा सके ताकि अस्पताल प्रशासन द्वारा एक्शन लिया जाए.

वही इस मामले पर सिविल सर्जन डॉक्टर मीना कुमारी ने बताया है कि हम लोगों को बार-बार शिकायत मिल रही थी कि अस्पताल में दलाल मरीज को बहला फुसला कर अपने साथ प्राइवेट अस्पताल ले जाते हैं और उनसे अच्छा पैसा निकलवा लेते हैं जिसे ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने अस्पताल के मुख्य जगहों पर पोस्टर चिपकाए है ताकि अस्पताल में आए हुए लोग पोस्ट देखकर जागरूक हो और दलालों के चक्कर में न फंसे मैं लोगों से अपील करना चाहूंगी कि अगर कोई दलाल आपसे संपर्क करने की कोशिश करता है तो सीधा आप पोस्टर पर दिए हुए नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और दलालों के झासो से बच कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article