गया मे बिजली की समस्या को लेकर लोगो ने सड़क पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया, मानपुर संघर्ष मोर्चा की ओर से मानपुर स्थित जगजीवन कॉलेज के समीप बिजली की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगो ने सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया एवं बिजली विभाग मंत्री का पुतला दहन किया! प्रदर्शन का नेतृत्व मानपुर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राजीव कुमार कन्हैया कर रहे थे सैकड़ो की संख्या में रहे मोहल्ले वासी ने बिजली विभाग के घोर लापरवाही एवं मनमानी रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की राजीव कुमार कन्हैया ने बताया कि साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मंत्रियों की दलाली कर रही है मात्र 10 से 16 घंटे बिजली दी जा रही है जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है वही बिजली देकर व स्मार्ट मीटर लगाकर मनमानी बिजली बिल देकर आम जनों को लूटने का काम कर रही है! प्रदर्शनकारी 24 घंटा बिजली देने व मनमानी बिल पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द बिजली की समस्या का निदान नहीं किया गया तो जन आंदोलन खड़ा कर और पूरे मानपूर बाजार बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जायेगा

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article