किसान की गोली मारकर हत्या,आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-भागलपुर में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है 3 दिन पहले पड़ोसियों ने मारपीट भी की थी घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राघोपुर से सहजादपुर जाने वाली सड़क मार्ग को जाम कर दिया है एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है.

घटना नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के माधोपुर गांव की है। मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है सोए अवस्था में किसान के सिर में गोली मार कर हत्या की गई है वहीं, मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ फूलन शर्मा के रूप में हुई है इनकी उम्र करीब 50 साल है पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किया शांत घटना के बाद भागलपुर डीएसपी 2 राकेश कुमा, र नाथनगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते देते हुए आक्रोशित लोगों को शांत किया है। बता दें कि करीब 20 मिनट तक सड़क जाम रहा 3 दिन पहले पड़ोसी ने की थी मारपीट मृतक की चाची ने बताया कि 3 दिन पहले जमीनी विवाद में पड़ोसी मिथुन मंडल, सागर मंडल, बांघटू मण्डल, बरूण मंडल ने लाठी-डंडे से घर पर आकर मारपीट की थी साथ ही जान से मार डालने की धमकी भी दी थी नाथनगर थाने में इसको लेकर आवेदन दिया गया था लेकिन, पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटनास्थल से पिलेट जब्त-

इस मामले में राकेश कुमार, डीएसपी-2 ने कहा है कि बीती रात नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित माधोपुर गांव के रहने वाले मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन ने पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति से जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। डीएसपी-2, स्थानीय पुलिस व FSL की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहां से 1 पिलेट जब्त किया है इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article