पैसों की लेनदेन को लेकर चली थी गोली,गोली चलाने वाले एक अपराधी को 50 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – पैसे की लेनदेन को लेकर कल रात चली थी गोली, जिसमें विशाल झा हुए है घायल। कटिहार नगर थाना क्षेत्र के डीसएस कॉलेज हॉस्टल में विशाल झा पर गोली चलाने वाले शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इस गोलीकांड का खुलासा करते हुए एसडीपीओ अभिजीत कुमार ने बताया कि देर रात विशाल झा को सूट करने वाला मनिया का अमन शाह और रामनगर का श्याम गाबा है।

जिसने दो लाख रुपये को लेकर गोली मारी थी, पुलिस ने छापेमारी कर अमन साह गिरफ्तार कर लिया। जबकी अमन के पास से 50 ग्राम स्मैक भी बरामद किया गया है। फिलहाल विशाल झा का पटना एम्स में इलाज चल रहा है। बता दे कल देर रात डीसएस कॉलेज के हॉस्टल में दोस्तों के साथ बैठे विशाल झा को अमन शाह ने गोली मारी थी, जिसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, विशाल ने गोली मारने वाले शख्स अमन शाह और श्याम गाबा का नाम बताया जिसमे अमन साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे जाँच की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article