बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची मुंगेर मंडल कारा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर के मंडल कारा में लागातर पुलिस के द्वारा रूटीन छापेमारी की जाती है, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि पर नजर रखी जाए. इसी कड़ी में आज गुरुवार सुबह से ही लगातार यहां छापेमारी की गई. सुबह ही बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की टीम मंडल कारा में पहुंची और वहां पर छापेमारी की जिससे पूरे जेल में हड़कंप मच गया. बता दें कि मंडल कारा में पहुंचने के बाद धड़ाधड़ पुलिस के जवान बैरकों में घुसकर कैदियों को चेक करने लगे. सुबह 9 बजे अचानक हुई छापेमारी से कैदियों को समझ में नहीं आ रहा था.

अचानक बड़ी संख्या में जेल प्रशासन, जिला प्रशासन और पुलिस के जवान बैरकों में पहुंच गए. वहीं यह तलाशी अभियान लगभग डेढ़ घंटे चला और सभी बैरकों और एक-एक कैदी को चेक किया गया.वहीं पुलिस पदाधिकारी और डीएम अवनीश कुमार सिंह ने इसे रूटीन चेकिंग बताया है. उन्होंने कहा है कि कैदियों के वार्ड की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे की स्थिति, वार्ड में साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को चेक किया गया है. किसी भी तरह की आपत्तिजनक वस्तु जेल के अंदर से बरामद नहीं हुई है. गौरतलब हो कि समय-समय पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा इस तरह से जेल में छापेमारी अभियान चलाया जाता है. इस छापेमारी दल में जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के साथ , कई थाना प्रभारी, डीएसपी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article