युवक युवती ने प्रेम प्रसंग में किया प्रेम विवाह तो दोनों पक्षो में जमकर हुआ हिंसक झड़प

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- प्रेम प्रसंग में युवक युवती ने कर लिया प्रेम विवाह तो लड़के व लड़की पक्ष में हो गई हिंसक भिड़ंत और हिंसक झड़प में एक कि हो गई मौत वही चार अन्य की हालत है काफी खराब ,,जी हां आज मोतिहारी के पिपराकोठी के झकरा गाँव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जब प्रेम विवाह से नाराज दोनों पक्षो में हिंसक झड़प हो गई और दोनों तरफ से दाब ,कुदाल व अन्य हथियार चलने लगे और चारो तरफ खून के छींटे दिखलाई देने लगे ,जिसके बाद गंभीर रूप से घायल तापस चंद्र दास की मृत्यु इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई वही दीपू कुमार ,विजय कुनहु व दीपाली कुंमारी गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सूचना मिलते ही पिपराकोठी पुलिस मौके पर पहुंची व मामले की जांच की और मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना के महज चार घंटे के अंदर घटना में शामिल तीन नामजद अभियुक्तों जगभन्धु ब्यापारी ,आकाश ब्यापारी व प्रकाश ब्यापारी को गिरफ्तार कर लिया वही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दाब ,खून लगे कपड़े व चप्पल और मोबाइल को बरामद कर लिया है ।वही घटना के बाद पुलिस ने मृतक तापस चंद्र दास के शव को अपनी अभिराक्ष में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।साथ ही मामले के सत्यापन के लिए पुलिस ने एस एफ एल की टीम को बुला लिया है जो मामले की सूक्ष्म जांच में जुटी हुई है ।वही एक गंभीर रूप से घायल को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया ।घटना के संबंध में घायल विजय कुमार ने क्या कुछ जानकारी दी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article