चलती कार से महिला के गले से छिना सोने का चेन, चेन छिनतई की घटना बना पुलिस के लिए चुनौती

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना में चेन छिनतई की घटनाओं का लगातार बढ़ना पुलिस के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के मछुआटोली इलाके का है, जहां एक महिला से सोने की चेन छीनने की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के वक्त महिला एक चलती कार में बैठी थीं और कार जाम में फंसी थी, तभी एक पैदल अपराधी ने उनके गले से चेन खींच ली और फरार हो गया। कार के ड्राइवर ने उसका पीछा किया, लेकिन वह बचकर निकलने में सफल रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में शामिल अपराधी का नाम “चुहवा” बताया जा रहा है, जो इलाके में कुख्यात झपटमार के रूप में जाना जाता है। चेन छिनने के बाद, उसने इसे एक सोनार के पास बेच दिया। पुलिस अब सोनार को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, ताकि इस घटना के पीछे के अपराधियों को पकड़ा जा सके और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।पटना पुलिस के सामने यह चुनौती है कि शहर में इस तरह की घटनाओं पर लगाम कैसे लगाई जाए, ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article