बिहार शरीफ सदर अस्पताल के बाहर बंदरों का आतंक, मरीज के परिजनों के बीच मची अफरा तफरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के बघार गांव के पास अनियंत्रित गाड़ी वाहन ने पेड़ में ठोकर मार दी जिससे जुगाड़ वाहन का चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने के बाद मरीज को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सुधार अस्पताल रेफर किया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बिहार शरीफ सदर अस्पताल में विलाप करना शुरू कर दिया।

मृतक के परिजनों को रोते देख वहां पर मौजूद बंदर आग बबूला हो गया। रोते हुए मृतक के परजनों को बंदरों ने परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान बंदर ने तीन लोगों को काटने का भी प्रयास किया। बंदरों की इस हरकत से मृतक के परिजन और आसपास में मौजूद खड़ी भीड़ भी परेशान दिखाई दी। मृतक के परिजन एवं वहां पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा बंदर को वहां से खदेड़ा गया। तब जाकर वहां पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से एक भटका हुआ बंदर बिहार शरीफ अस्पताल पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article