भ्रष्टाचारी कोई भी नहीं बच सकता है,मंत्री नीरज कुमार बबलू का संजीव हंस एवं गुलाब यादव की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना,बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने संजीव हंस एवं गुलाब यादव की गिरफ्तारी पर कहा कि भ्रष्टाचारी कोई भी नहीं बच सकता है चाहे वह सरकार के अंदर का आदमी हो , बाहर का आदमी हो या पार्टी का आदमी हो जो गलत करेगा वह जेल जाएगा।यही एनडीए का सुशासन कहलाता है।वही जहरीली शराब से मौत पर तेजस्वी के ट्वीट पर मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जब आप सत्ता में थे तो छपरा में जहरीली शराब पीने से 54/55 लोगों की मौत हुई थी तो आप लोग के मुंह में दही जम गया था? आप लोग क्या कर रहे थे?साथी उन्होंने रजत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि जितने भी शराब माफिया हैं जो जहरीली शराब का व्यापार करते हैं उनको राजद का संरक्षण प्राप्त है।

साथी उन्होंने कहा कि जो लोग जहरीली शराब बेचने में सन लिप्त है उनको फांसी की सजा मिलनी चाहिए।साथ ही उन्होंने शराब पीने वालों से आगरा किया कि बिहार में शराब बंदी है बिहार में शराब ना पिए खासकर जब जहरीली शराब पीने से इतनी मौतें हो रही है।वही गिरिराज सिंह के हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर मंत्री ने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालना गर्व की बात है.

उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाले और हम बार-बार गिरिराज जी को बधाई देते हैं कि आपने एक अच्छा काम शुरू किया है और हम उनको आमंत्रित भी किए हैं कि आप हमारे क्षेत्र छातापुर सुपौल से शुरू यात्रा कीजिए हम आपके साथ में रहेंगे। वैसे जहां भी जरुरत पड़ेगा हम उनके साथ में यात्रा में रहेंगे। यह बेहतर यात्रा है संपूर्ण हिंदू को जागृत करेगा जो आज की पीढी के लिए अति आवश्यक है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article