आभूषण व्यवसायी लूटकांड पर उबाल, गुरुआ के व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

गुरुआ में लूट और गोलीबारी के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा, बाजार बंद कर उठाई कार्रवाई की मांग

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले के गुरुआ बाजार में आभूषण व्यवसायी से हुई करोड़ों की लूट और गोलीबारी की घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के विरोध में गुरुवार को गुरुआ बाजार के व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

व्यवसायियों का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। व्यापारियों ने लूटे गए गहनों और नगदी की बरामदगी की भी मांग की है। उनका आरोप है कि यह घटना पुलिस प्रशासन की बड़ी विफलता को दर्शाती है, क्योंकि अपराधियों ने खुलेआम बाजार में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद पूरे गुरुआ बाजार में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

गौरतलब है कि बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण व्यवसायी प्रभाकर बरनवाल अपनी दुकान बंद कर करीब 40 लाख रुपये के गहने और 5 लाख रुपये नकद लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने फायरिंग करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर व्यवसायी के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय व्यवसायियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गया से आशिष कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article