कटिहार में बछड़े के पचरे में पड़ी पुलिस एक बछड़े दो हकदार अब बात बछड़े की डीएनए टेस्ट तक पहुंची

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- गाय के बछड़े के विवाद में उलझ गया है कटिहार पुलिस,एक गाय के बछड़े पर दो दावेदार सामने आने से पुलिस पेशोपेश में हैं बात अब बछड़े के डीएनए टेस्ट तक जा पहुंची है, मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र के लालकोठी मोनिधार मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। जहां छोटी कुमारी का दांवा है।

उनका गाय जो लगभग एक साल से अधिक समय पहले करंट लगने से मर गया था यह बछड़ा उस गाय का है जो खेत में भटक रहा था अब उनके घर में खुद ब खुद आ गई है जबकि दूसरे तरफ वार्ड नंबर 21 के पार्षद प्रतिनिधी मनोज राय की माने तो कि यह गाय का बछड़ा उनके ही वार्ड के अमित कुमार का है और छोटी कुमारी जबरन इस बछड़े को अपने घर में लाकर बांधकर रखी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बड़ी बात यह है दोनों पक्ष के तरफ से इस मामले को लेकर अलग-अलग आवेदन तक थाना में दिया जा चुका हैं और अब इसलिए पुलिस इस बछड़े वाले विवाद को लेकर पूरी तरह उलझी हुई दिख रही है।

एक तरफ छोटी कुमारी की दलील दूसरे तरफ अमित कुमार के तरफ से पार्षद प्रतिनिधी के दलील अपने आप में मामले को और उलझ रहा है फिलहाल दोनों पक्षों के इस विवाद को लेकर पुलिस जल्द इसके निदान का भरोसा देते हुए गाय के बछड़े को उसके मां यानी गाय तक पहुंचने के साथ-साथ इस बछड़े का मालिकाना हक सच में किसका है इसकी भी जांच करने का दावा कर रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article