उपचुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी, बहू दीपा मांझी के साथ पहुंचे मांझी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया जिले के बेलागंज एवं इमामगंज विधानसभा उपचुनाव में नामांकन को लेकर विकास भवन में बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जिसमें बेलागंज सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विश्वनाथ प्रसाद यादव,एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी, जन सुराज पार्टी से मो अमजद एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काशी प्रसाद यादव ने नामांकन दाखिल किया।

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की प्रत्याशी दीपा मांझी अपने ससुर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं बाराचट्टी की विधायक ज्योति मांझी के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंची। विकास भवन के में इमामगंज एवं बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए हेल्प टैक्स बनाया गया है जहां प्रत्याशी निर्वाचन संबंधी कार्य कर रहे हैं। वही बेलागंज प्रत्याशी विश्वनाथ यादव टोटो से अपने समर्थकों के साथ नामांकन पहुचे थे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article