- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पद्मभूषण से सम्मानित और प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली एम्स के अंकोलॉजी विभाग में उनका इलाज चल रहा है, सूत्रों के अनुसार उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उनके स्वास्थ्य में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है।
इससे पहले उन्हें एम्स के ICU में रखा गया था, परंतु स्थिति बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।गौरतलब है कि हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था, और शारदा सिन्हा पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में उपचाराधीन हैं। उन्हें भोजन करने में कठिनाई हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
