शराब के नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर चाकू से अपना दाहिना हाथ काटा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार मे शराबबंदी को लेकर लगातार प्रशासन सख्त है.आए दिन यहां के लोग चोरी-छुप्पे शराब का सेवन करके नशे में धुत होकर किसी ना किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं। जिससे बिहार सरकार की शराबबंदी अब सिर्फ मजाक बनकर रह गई है। कुछ ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड के पास देखने को मिला है,जहां एक शराब के नशे में धुत्त पति ने अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करके चाकू से अपनी दाहिनी हाथ काट को लिया है।

जिससे वह पूरी तरह खून से लहू लुहान हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वही जिस तरह से शराबी पति की पत्नी ने मीडिया के कैमरे के सामने पति के शराब पीने की बात कही तो बिहार में शराबबंदी की पोल खुल गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article