AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुंगेर मे पैक्स चुनाव को लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करना दो युवकों को पड़ा महंगा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुंगेर जिला में हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मूढ़ेरी गांव में चुनावी रंजीश को लेकर दो लोगो को दूसरे प्रत्याशी सह निवर्तमान पेक्स अध्यक्ष कैलाश बिंद के समर्थकों ने उन दोनों अंकित और गौतम को गोली मारकर घायल कर दिया, दोनों घायल का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल मे चल रहा है। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग डेढ़ बजे गौतम अपने मित्र अंकित के साथ पास के ही एक कमरे मे पढ़ाई कर रहा था कि तभी कैलाश बिंद अपने समर्थकों के साथ उनके पास आया और पहले तो दोनों युवकों कि पीटाई की उसके बाद उन दोनों को गोली मरवा दिया.

जिससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।इस घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया जहां उनका इलाज चल रहा है। अंकित को पीछे कमर में गोली लगी है और गौतम को दाहिने हाथ से कलाई के ऊपर गोली लगी है। पुलिस मामले के जांच में जुट गई है तो वहीं घायलों के परिजनों ने इस मामले में लगभग सात लोगों के विरूद्ध हवेली खड़गपुर थाना में मामला दर्ज करवाया है। पर वहीं इस मामले में जिसपे इस घटनाक्रम का आरोप लगा उसके पुत्र रणजीत बिंद के द्वारा बताया गया कि राजनीतिक द्वेष के कारण इस घटना में मुझे और मेरे परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाया गया है । आज जबकि हजारों लोगों के साथ नॉमिनेशन करवाने गए अगर गोली मारते तो नहीं जाते । साथ ही बताया कि किसी को गोली लगती तो सभी को पता चलता पर गांव में किसी को इस बात का पता नहीं चला ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More