2025 में होगा खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट,केंद्रीय खेल मंत्री ने किया ऐलान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना:केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया आज पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स पहुंचे। उन्होंने बिहार के खिलाड़ियों के खेल के प्रति उत्साह और समर्पण को देखकर अपनी खुशी जाहिर की।मनसुख मांडवीया ने हाल ही में राजगीर में आयोजित एशिया महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।

2025 में होगा खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट-

उन्होंने यह भी घोषणा की कि 2025 में खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट का आयोजन बिहार में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का प्रयासकेंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है। युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में नौकरियां देकर सम्मानित कर रही है।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेलों में सक्रिय रूप से भाग लें और देश का नाम रोशन करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article