राज्य स्वास्थ्य समिति बहाली परीक्षा में फर्जीवाड़ा,सॉल्वर गैंग की साजिश का खुलासा, 37 हिरासत में…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राज्य स्वास्थ्य समिति की बहाली परीक्षा में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने इस पर आधिकारिक बयान जारी किया है। जांच में सॉल्वर गैंग की भूमिका उजागर हुई है, जो परीक्षा में धांधली कर रहा था। अब तक 37 लोगों को हिरासत में लिया गया है।यह खुलासा 1 दिसंबर को हुई परीक्षा की दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर औचक निरीक्षण के दौरान हुआ।

सॉल्वर गैंग ने परीक्षा केंद्रों के कंप्यूटर सिस्टम का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में परीक्षा केंद्रों के सेंटर हेड, आईटी मैनेजर और कुछ अभ्यर्थी शामिल हैं।अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, मूल प्रमाण पत्र, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में केस संख्या 28/2024 दर्ज कर लिया है। साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है, जो अब गहराई से इसकी पड़ताल करेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article