- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार राज्य खाद्य निगम में एक गंभीर श्रम विवाद उभरा है, जहां लोडिंग-अनलोडिंग श्रमिक अपनी न्यूनतम मजदूरी और कानूनी अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिहार शरीफ में श्रमिक 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक तीन दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं। जो जिले में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है।
श्रमिकों का प्रमुख आरोप है कि राज्य खाद्य निगम न्यूनतम मजदूरी अधिनियम का उल्लंघन कर रहा है। वर्तमान में, श्रम संसाधन विभाग द्वारा अधिसूचित न्यूनतम मजदूरी 11.64 रुपये प्रति बैग है, लेकिन निगम मात्र 4.55 रुपये का भुगतान कर रहा है।इसके अलावा, श्रमिक परिवहन एजेंसियों द्वारा मजदूरी से जबरन 29 प्रतिशत कटौती पर भी असंतोष व्यक्त कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कटौती का हिसाब-किताब पारदर्शी नहीं है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
