सम्राट हत्याकांड का खुलासा,पुलिस सबइंस्पेक्टर और सीआईएसएफ जवान सहित 5 लोगों ने की थी…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे कासिम बाजार थानान्तर्गत हेरूदियारा निवासी अम्बिका प्रसाद यादव के 24 वर्षीय पुत्र सम्राट उर्फ राजा कुमार की 28 सितम्बर की रात हुई हत्या मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल 03 लोगों को गिरफ्तार किया है। 28 सितम्बर की रात शराब पार्टी के दौरान हुई मारपीट में सम्राट की मौत हुई थी।

मारपीट में कासिम बाजार थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव, हेरूदियारा निवासी सीआईएसएफ जवान दीपक कुमार सहित पांच लोग शामिल थे। मौत के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से सबों ने मिल कर मृतक के शव को दो मंजिला सुनसान घर के पीछे फेंक दिया था। एफएसएल टीम की दो बार हुई जांच और तकनीकी तथा वैज्ञानिक अनुसंधान में उक्त बातें सामने आई। हत्या मामले में शामिल 03 लोगों को कासिम बाजार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों द्वारा स्वीकारोक्ति बयान में कासिम बाजार थाना के एसआई संजय यादव और सीआईएसएफ जवान दीपक कुमार की भी संलिप्तता की बात बताई गई। संलिप्तता सामने आने पर कासिम बाजार थाना का सब इंस्पेक्टर संजय यादव फरार हो गया। जबकि धनबाद में पोस्टेड सीआईएसएफ जवान दीपक कुमार घटना के बाद से ही फरार है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों में हेरूदियारा निवासी चंदन कुमार, शिव शंकर पंडित और बरियारपुर थाना क्षेत्र के घोरघट निवासी बादल कुमार शामिल है।

मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा निवासी फरार एसआई संजय यादव जो फरवरी 24 से कासिम बाजार थाना में पदस्थापित हैं, उनके विरूद्ध क्रिमिनल केस दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जा रही है। साथ ही बताया की हत्या के बाद परिजनों ने जीन दो पर हत्या का मामला दर्ज किया था उनके संलिप्तता सामने नहीं आने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के तहत इस मामले की पड़ताल और नया मामला सामने आया । जिसमें सब इंस्पेक्टर , सीआईएसफ जवान सहित पांच इस मामले में दोषी पाए गए । तीन की गिरफ्तारी हो चुकी दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article