छेड़छाड़ और वर्दी में रिल्स बनाने के चक्कर में महिला कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- छेड़छाड़ और वर्दी में रील बनाने के चक्कर में महिला कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।पटना के गाँधी मैदान थाना के पास सभ्यता द्वार के पास लड़की से की मारपीट और छेड़खानी, वीडियो डिलीट करने से शुरू हुआ था सारा विवाद

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सोशल मीडिया पर वर्दी में रील्स बनाने और एक लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में बिहार के नालंदा जिला बल की महिला कांस्टेबल अमृता कुमारी को पटना की गांधी मैदान थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है।

 

 

महिला सिपाही के साथ उसके पति अजीत कुमार और सहयोगी नीरज कुमार को भी मारपीट और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर सिप्पी सिंह नाम की लड़की से पटना के सभ्यता द्वार के पास मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप है। गिरफ्तारी की पुष्टि गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीतराम प्रसाद ने की है।

 

सिप्पी सिंह ने बताया कि महिला सिपाही पूर्व में बिना बताए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। रिक्वेस्ट करने के बाद भी डिलीट नहीं कर रही थी। अचानक गुरुवार को सभ्यता द्वार के पास मिल गई। जब उसने वीडियो डिलीट करने का रिक्वेस्ट किया तो उल्टे रौब दिखाने लगी और उसके पति और देवर उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पर पहुंचकर लिखित शिकायत की।

 

 

पटना पुलिस की माने तो नालंदा जिला बल की सिपाही अमृता कुमारी और उसके पति अजीत कुमार और सहयोगी नीरज कुमार जो पूर्वी चंपारण का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। महिला सिपाही वर्दी में वीडियो वगैरह बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती थी।

 

 

इसी क्रम में एक लड़की का वीडियो बिना उसे बताए बनाकर अपलोड कर दिया। पूछने पर लड़की के साथ मारपीट और छेड़खानी इसके सहयोगी करने लगे। पीड़ित लड़की पेसे से पत्रकार बताई जाती है और एक निजी चैनल में काम करती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article