लालू यादव द्वारा नीतीश कुमार को लेकर दिए गए विवादित बयान पर, शाहनवाज हुसैन ने कसा लालू पर तंज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह यात्रा दरअसल “आंख सेंकने की यात्रा” है।लालू यादव के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद यादव आखिर क्या कह रहे हैं? जिन्हें कभी छोटा भाई कहकर सम्मान दिया, आज उनके प्रति ऐसी निम्न सोच दिखा रहे हैं।”उन्होंने यह भी कहा, “नीतीश कुमार न केवल बिहार के, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं।

जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसी सोच और बयान देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”शाहनवाज हुसैन ने लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी को “घटिया सोच” बताते हुए कहा कि एक वरिष्ठ नेता से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि लालू यादव बुजुर्ग हो गए हैं, लेकिन उनकी यह सोच और बयान चौंकाने वाले और निंदनीय हैं।इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर विवाद गरमा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article