मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शिवहर पहुंच 230 योजनाओं का किए सिलयानस एवं उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

शिवहर – आज प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ आज पहली बार बीजेपी के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी नजर आए, जिससे जदयू और भाजपा के बीच हाल ही में चल रही खींचतान के समाप्त होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिवहर दौरे के दौरान बिहार सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि अचानक भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वहां मौजूद थे। इससे यह चर्चा तेज हो गई कि जदयू और भाजपा के बीच अब कोई मतभेद नहीं रह गया है। जदयू और भाजपा दोनों के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुए।इस दौरान पिपराही प्रखंड में 187:20 करोड़ की योजनाओं का मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही जिविका सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। और सितामढी के लिए निकल पड़े।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में रीगा विधानसभा आता हैजहां नीतीश कुमार ने आज अपनी प्रगति यात्रा के तहत सीतामढ़ी का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पिछले 5 वर्षों से बंद रीगा चीनी मिल का उद्घाटन किया। यह चीनी मिल, जो 1932 में स्थापित हुई थी, 2019 में बंद हो गई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिवहर दौरे के दौरान बिहार सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित थे, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि अचानक भाजपा के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी वहां मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article