“पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 अपराधी ढेर, एक सब इंस्पेक्टर घायल”

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- राजधानी में एक बार फिर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई है। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से लगभग दर्जनों राउंड फायरिंग की घटना हुई है। जिसमें एक पुलिस सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार जो कि गौरीचक थाना में पदस्थापित है। घायल हुए हैं। जबकि दो अपराधियों को पुलिस की द्वारा जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है। घटना फुलवारी शरीफ थाना अंतर्गत हिन्दुनी गांव के समीप एक कॉलेज के पास की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से दो पिस्टल आधा दर्जन धोखे एक पिकअप वैन को जब्त की है।

वही इस मामले में एक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी पटना अवकाश कुमार ने बताया कि मारे गए अपराधी कई लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देकर फरार चल रहे थे। जिसको लेकर पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने की लिए उनके पीछे पड़ी थी। इसी दरमियान पुलिस को सूचना मिली की डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने आए अपराधी फुलवारी थाना का अंतर्गत हिंदुनी गांव में इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने सूचना के आलोक पर कार्रवाई करते हुए पहुंची तो मौके पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस के द्वारा जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों को मार गिराया है। जबकि एक गौरीचक थाना में पद स्थापित सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार को गोली लगी जिसमें वह घायल हो गए घायल विवेक कुमार को इलाज के लिए पटना के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद मौके से फरार सभी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी करने में जुटी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article