ट्रक और पुलिस बोर्ड लगा बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर,बोलेरो के उड़े पर परकच्चे एक की मौ/त,तीन घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में देर रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी वहीं दो युवक गम्भीर रूप से घायल है। सबौर थाना इलाके के एनएच 80 बायपास पर वंशिटीकर चौंक पर उत्पाद विभाग की गाड़ी और अनियंत्रित ट्रक में जोड़दार टक्कर हुई जिसमें सवार बरारी निवासी पप्पू यादव की मौत हो गयी वहीं चालक विकास कुमार गम्भीर रूप से घायल है बरारी के ही प्रमोद यादव गम्भीर रूप से घायल है।

वहीं दुर्घटना बाद डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुचाया।विकास के परिजनों ने बताया की घर से बोलकर निकले की बाहर से घूमकर आते हैं फिर गाड़ी लेकर निकल गए कुछ देर में पता चला एक्सीडेंट हुआ है। विकास नवगछिया उत्पाद विभाग का गाड़ी चलाता था। गाड़ी उसके पास ही थी रात में वह लेकर निकला था। जिस जगह यह घटना हुई वह ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित है कई बार वहां भीषन हादसा हुआ है दर्जन भर लोगों की मौत वहां पिछले तीन साल में हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article