जेल में 5 दिन से भूख हड़ताल पर थे राजद MLA रीत लाल यादव, पत्नी ने कहा -साजिश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा में बेउर जेल से शिफ्ट किए गए दानापुर से राजद के विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ी थी इसके बाद जेएलएनएमसीएच में वरीय डॉक्टरों के देखरेख में इनका इलाज चल रहा है मामले में बड़ा अपडेट है कि रीतलाल यादव 5 दिनों से जेल के अंदर ही आमरण अनशन पर थे इस बात की पुष्टि रीतलाल यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि कल उन्हें लाया गया था 5 दिनों से वह हंगर स्ट्राइक पर थे जिसके कारण बीपी लो और शुगर डाउन हुआ था हालांकि वह बीपी और शुगर के पेशेंट नहीं है फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है दो जांच हुए हैं दो-तीन जांच होने बाकी है इसके बाद एक-दो दिन के अंदर उन्हें यहां से फिर जेल शिफ्ट कर दिया जाएगा.

डॉ ने कहा कि भूखे रहने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी थी हमने उन्हें मोटिवेट भी किया जिसके बाद उन्होंने हल्का खाना खाया हालांकि रीतलाल यादव जेल के अंदर आमरण अनशन पर क्यों बैठे थे इसका क्या कारण था फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है आखिर रीतलाल यादव किस बात से परेशान हैं और कौन सी आवाज जनता तक पहुंचाना चाहते हैं इसका पता नहीं चल पा रहा है रीत लाल यादव से हमने जानने की कोशिश भी की लेकिन वह खामोश रहे कुछ भी बोलने से परहेज किया जेल से एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा के बीच जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था फ़िलहाल वह कैदी वार्ड में भर्ती हैं अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे भी करवाया गया है दो-तीन जांच होने बाकी है उनकी पत्नी रिंकू देवी ने रीतलाल यादव के फेसबुक अकॉउंट पोस्ट कर उन्होंने लिखा है कि रीतलाल यादव को जान का खतरा है एक बहुत बड़ी साजिश कर हमारे पति को भागलपुर जेल भेजा गया है और तो और उनसे जो कोई भी व्यक्ति मिलने जाता है फर्जी मुकदमा किया जाता है उनके जान का खतरा है हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है जेल में कड़ी सुरक्षा के पीछे तृतीय खंड में रीत लाल यादव को रखा गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article