AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर में बच्चों के लिए शुद्ध पानी की बोरिंग परियोजना में अधिकारियों की लापरवाही,गुणवत्ता पर सवाल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर सरकार के द्वारा बच्चों को स्कूल में शुद्ध पीने के पानी के लिए बोरिंग लगाने का आदेश दिया गया.लगभग 490 विद्यालय को शिक्षा विभाग के द्वारा चिन्हित भी कर लिया गया. लेकिन विद्यालय में बोरिंग कार्य लोकसभा चुनाव के पूर्व से आज तक कार्य का संपादन नहीं किया गया है. जब इन सारी बातों कि जानकारी जिला के DPO बबीता कुमारी से लेने इतने दिनों में तीन बार उनके कार्यालय में गया.तो उनके द्वारा बताया गया कि 490 बोरिंग का टार्गेट था.जिसमें लगभग 150 बोरिंग का कार्य का समापन कर लिया गया है आपको सही जानकारी 1 से 2 घंटों में उपलब्ध करा देंगे लेकिन 2 घंटों बाद जब उनसे मोबाइल पर फोन किया गया पहले कई दिन तो उनके द्वारा फोन ही नहीं उठाया गया. वहीं दूसरे दिन फोन ही काट दी गई जब उनके what’s app पर भी उनसे आकड़ों की जानकारी देने को मेसेज किया गया तो उनके द्वारा कोई भी रिशपौश नहीं ली गई.

वहीं स्थानीय ग्रामीण सह बीजेपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि सरकार काम करना चाहती है. लेकिन अधिकारि ही अपने कार्य को सही समय और गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं कराती है जब विद्यालय के इस बोरिंग कि गहराई कि बात करें तो बहुत सारी बोरिंग की गहराई भी नियमानुकूल नहीं है जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा बोरिंग कि जांच का भी आदेश किया गया था. PHD विभाग के द्वारा जाँच किया गया तो बहुत सारे बोरिंग को ढलाई कर झांप दिया गया है जिससे उचित जांच नहीं हो पाए जहां सरकार यहां तक कि जिलाधिकारी द्वारा जनता को सरकार कि चल रही योजना कि जानकारी देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है. जनता को जानकारी देने के लिए कई अहम कदम उठाती है. लेकिन शिक्षा विभाग के DPO बबीता कुमारी द्वारा उनके आदेश पर पलीता लगाते दिख रहीं हैं.

वहीं बहुत सारे विद्यालय में बोरिंग का कार्य तो किया गया लेकिन न वहां मोटर ही लगी है न ही पाइप ही फिटिंग कि गयी है. हम आपको बता दें कि इसी जिला में थाली खरीद में घोटाले कि खबर प्रकाशित हुई थी. लेकिन जाँच का हवाला देकर मामला को ठंडा बस्ता में डाल दिया जाता है. अब देखना यह लाजमी होगा कि फिर इस मामला को जाँच का हवाला देकर ठंडा बस्ता में डाल दिया जाएगा. बोरिंग की पाइप गरा कर महीनों से छोड़ दिया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More