AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना सहित बिहार के कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार की राजधानी पटना सहित कई अन्य जिलों में शुक्रवार की मध्य रात्रि भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात के 2:35 बजे धरती हिली, और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल था। बताया जा रहा है कि नेपाल के बागमती प्रांत में यह भूकंप महसूस हुआ।

एक नेपाली अधिकारी गणेश नेपाली ने रॉयटर्स को बताया कि भूकंप के झटके ने उनकी नींद को पूरी तरह से तोड़ दिया और लोग डरकर अपने घरों से बाहर भागे। हालांकि, अब तक किसी प्रकार के नुकसान या चोट की खबर नहीं आई है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में पटना में इमारतों और छत के पंखों को हिलते हुए देखा गया। एक यूजर ने बताया कि भूकंप के झटके करीब 35 सेकंड तक रहे।