आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दर्शन और दिशा इस राशि वाले को होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– मेष राशि- शारीरिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति थोड़ी बेहतर। आर्थिक स्थिति थोड़ी मजबूती की ओर जाएंगे। अपनों में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू रखें। कुल मिलाकर पहले से बेहतर है। बाकी अभी द्वादश भाव में ग्रहों का जमावड़ा लगा हुआ है जो बहुत सारे नुकसान को दर्शाता है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम व संतान मध्यम रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- व्यापारिक, व्यावसायिक कोई रिस्क न लें। कोर्ट-कचहरी में ना उलझें। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कर्क राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार ठीक चलाएं। लेकिन वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में अच्छी स्थिति। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article