नालंदा के कुंडलपुर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे CM नीतीश बनाकर हो गया पूरी तरह तैयार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– नालंदा जिले के कुंडलपुर में दो दिवसीय कुंडलपुर महोत्सव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। भगवान महावीर की 2624 वी जन्म जयंती कार्यक्रम को लेकर बिहार झारखंड महाराष्ट्र गुजरात बंगाल दिल्ली उड़ीसा कर्नाटक उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है।

मंत्री विजय जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन हर साल पर्यटन विभाग के द्वारा कर जाता है। इस बार इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आने की संभावना है। वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार पर्यावरण के अलावे कई गण्यामान लोग मौजूद रहेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाना एवं सत्य और अहिंसा का प्रकाश पूरे विश्व में फैलाना है। इस बार कुंडलपुर महोत्सव में मुख्य रूप से इंडियन आइडल फेम रितिक राज,सारे गा मा पा 2010 की विजेता स्मिता रक्षित, जैन भजन गायक सत्य प्रकाश गुप्ता,राजस्थान लोक मलंग फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर 10000 लोगों के बैठने की सुविधा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article